सितम्बर 12, 2025 8:30 पूर्वाह्न सितम्बर 12, 2025 8:30 पूर्वाह्न

views 19

आई.एन.एस. अरावली गुरुग्राम में नौसेना बेडे में होगा शामिल

नौसेना आज गुरुग्राम में आई.एन.एस. अरावली को अपने बेडे में शामिल करेगी। देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा की दिशा में यह एक महत्‍वपूर्ण कदम है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया आई.एन.एस. अरावली, नौसेना के सूचना और संचार तंत्र को मज़बूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे नियंत्रण और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सूचना और संचार केंद्रों को सहायता मिलेगी। समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी करेंगे।    

जून 27, 2024 8:24 अपराह्न जून 27, 2024 8:24 अपराह्न

views 23

हरियाणा सीएम नायब सिंह ने गुरुग्राम में घर से कूड़ा उठाने के लिए 50 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज गुरुग्राम में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 50 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इनके साथ, गुरुग्राम में ऐसे वाहनों की संख्या अब 500 से अधिक हो गई है।  सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम नगर निगम पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए कचरा संग्रहण के लिए अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल कर रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन कैरी बैग मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत एक कपड़े के बैग वेंडिंग मशीन का भी उद्घाटन किया।