जुलाई 31, 2024 12:18 अपराह्न

views 30

गुलाब चंद कटारिया ने ली पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के रूप में शपथ 

  गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब राजभवन में पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के रूप में शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई। कटारिया पंजाब के 30वें राज्यपाल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।