सितम्बर 9, 2024 8:37 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 सितंबर तक गुजरात में ग्लोबल नवीकरणीय ऊर्जा निवेदश सम्‍मेलन और प्रदर्शनी के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 सितंबर तक गुजरात में गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होने वाले ग्लोबल नवीकरणीय ऊर्जा निवेदश सम्‍मेलन और प्रदर्शनी के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज गांधीनगर में सम्‍मेलन की तैयारी की समीक्षा की। तीन दिवसीय बैठक का आयोजन केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय कर रहा है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करना है।