अप्रैल 30, 2026 4:16 अपराह्न
41
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने 'आत्मनिर्भर भारत' कार्यक्रम और इटली की रक्षा सहयोग पहल के अंतर्गत पारस्परिक रूप से लाभकारी रक्षा औद्योगिक सहयोग को और विकसित करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच सैन्य सहयोग के संबंध में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना 2026-27 का भी आदान-प्रदान किया गया। &...