अक्टूबर 15, 2025 7:39 अपराह्न

views 120

दिल्‍ली: हरित पटाखें बेचने वाले व्‍यापारी दिल्‍ली पुलिस की वेबसाइट पर लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं

राष्‍ट्रीय राजधानी में हरित पटाखें बचने वाले व्‍यापारी दिल्‍ली पुलिस की वेबसाइट पर लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। दिल्‍ली के ज़ोन-एक के विशेष पुलिस आयुक्‍त कानून और व्यवस्था रविंद्र यादव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आवेदन पत्र डीसीपी कार्यालयों में भी उपलब्ध हैं। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली पुलिस नियम और शर्तों की जांच करने के बाद अगले दो दिनों में पटाखें बेचने के लाइसेंस की अनुमति प्रदान करेगी।    

अक्टूबर 15, 2025 5:58 अपराह्न

views 58

हरित पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्‍यक्‍त किया

राष्‍ट्रीय राजधानी में हरित पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्‍यक्‍त किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह निर्णय दीवाली जैसे पवित्र पर्व पर जनभावनाओं और उत्साह का सम्मान करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छ और हरित दिल्ली के संकल्प के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा संस्कृति की रक्षा करना सरकार की ज़िम्मेदारी है। वहीं, दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर स...