अप्रैल 5, 2026 10:51 पूर्वाह्न
142
अमरीका के विदेश मंत्री ने ईरानी जनरल के परिवार के दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द किए
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिवंगत ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के परिवार से जुड़े दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं। हामीदेह सुलेमानी अफशर और उनकी बेटी को स्थायी निवासी का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद संघीय अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। दोनों फिलहाल अमरीकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन की हिरासत में हैं। विदेश विभाग के अनुसार, अफशर ईरान सरकार की मुखर समर्थक थीं और अमरीका में रहते हुए उसके प्रचार-प्रसार में शामिल थीं। रुबियो ने कहा कि अमेरिका उन विदेशी नागरिकों को दे...