जनवरी 28, 2026 9:16 अपराह्न
158
सरकार ने साई के लोगो का अनाधिकृत इस्तेमाल बंद करने का निर्देश दिया
सरकार ने सभी मान्यता प्राप्त नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन - एनएसएफ को राज्य के प्रतीक चिन्ह, युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण - साई के लोगो का अनाधिकृत इस्तेमाल बंद करने का निर्देश दिया है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने कहा कि कुछ एन.एस.एफ अपने लेटरहेड और वेबसाइट पर सरकारी लोगो और प्रतीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे यह गलत धारणा बन सकती है कि वे सीधे सरकार का हिस्सा हैं। इसमें कहा गया है कि ऐसा इस्तेमाल अनाधिकृत है और भारत के राष्ट्रीय खेल विकास संहिता, 2011 के प्रावधानों के वि...