जनवरी 1, 2026 4:23 अपराह्न

views 79

वस्तु और सेवा कर का कुल संग्रह दिसम्‍बर 2025 में वर्ष 2024 की तुलना में 6.1% बढ़ा

कुल वस्तु और सेवा कर - जी एस टी संग्रह दिसम्‍बर 2025 में वर्ष 2024 के इसी महीने की तुलना में 6 दशमलव एक प्रतिशत बढ़कर लगभग एक लाख 75 हजार करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 में कुल जीएसटी राजस्व एक लाख 64 हजार करोड़ रुपये से अधिक था। पिछले दिसम्‍बर में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 34 हजार दो सौ 89 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी संग्रह 41 हजार तीन 68 करोड़ रुपये रहा। एकीकृत आई जी एस टी संग्रह 98 हजार आठ सौ 94 करोड़ रुपये रहा।    

अगस्त 21, 2024 7:52 पूर्वाह्न

views 44

राज्‍य तथा केंद्रीय माल एवं सेवाकर संगठन के राष्‍ट्रीय प्रवर्तन प्रमुखों के दूसरे सम्‍मेलन का आयोजन संपन्न  

राज्‍य तथा केंद्रीय माल एवं सेवाकर संगठन के राष्‍ट्रीय प्रवर्तन प्रमुखों के दूसरे सम्‍मेलन का आयोजन नई दिल्‍ली में किया गया। केंद्र और राज्‍य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के परिदृश्‍य में इस राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन फर्जी पंजीकरणों की पहचान और छटनी  करने के लिए किया गया था। सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए वित्‍त मंत्रालय में राजस्‍व विभाग के सचिव संजय मल्‍होत्रा ने इस विशेष अभियान के दौरान फर्जी पंजीकरण पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए केंद्र तथा राज्‍य जीएसटी गठन को प्रोत्‍साहित किया।...