अक्टूबर 8, 2025 8:47 अपराह्न

views 58

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ‘सुशासन और अभिलेख 2025’ प्रदर्शनी में होंगे शामिल

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को नई दिल्ली में "सुशासन और अभिलेख 2025" नामक एक प्रदर्शनी में भाग लेंगे। यह प्रदर्शनी सुशासन माह के उपलक्ष्य में भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा आयोजित की जा रही है। संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि यह प्रदर्शनी देश के प्रशासनिक विकास और प्रभावी शासन में दस्तावेज़ीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाएगी। इसमें विभिन्न मंत्रालयों के अभिलेख प्रदर्शित किए जाएँगे, जो सुशासन के स्तंभों के रूप में पारदर्शिता, जवाबदेही और अभिलेख-संरक्षण के महत्व पर प्र...