मार्च 9, 2026 5:33 अपराह्न
41
ईरान के साथ अमरीका-इस्राएल युद्ध के बीच लेबनान संसद ने कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाया
ईरान के साथ अमरीका-इस्राएल युद्ध के चलते लेबनान की संसद ने आज अपना कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि 76 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया, 41 ने इसके विरोध में मतदान किया और चार अनुपस्थित रहे। संसद में हिजबुल्लाह के 13 सदस्यीय गुट ने कार्यकाल बढ़ाने के पक्ष में मतदान किया।