जनवरी 6, 2026 7:37 अपराह्न
157
ग्लोबल एआई इम्पैक्ट सम्मेलन अगले महीने भारत में होगा: अश्विनी वैष्णव
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि ग्लोबल ए.आई इम्पैक्ट सम्मेलन का आयोजन अगले महीने भारत में होगा। राजस्थान क्षेत्रीय ए.आई इम्पैक्ट समिट-2026 को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि यह सम्मेलन पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले इसका आयोजन ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और फ्रांस में हुआ था। श्री वैष्णव ने कहा कि ग्लोबल एआई सम्मेलन की तैयारियों के अन्तर्गत देश के सभी राज्यों में क्षेत्रीय ए.आई सम्मेलन आयोजित किए जा रहे ...