सितम्बर 4, 2025 10:03 अपराह्न

views 22

केन्‍द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

केन्‍द्रीय वस्‍त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज पूर्वी क्षेत्र सांस्‍कृतिक केन्‍द्र कोलकाता में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में भागीदारी की। श्री सिंह ने कहा कि भारत का वस्‍त्र बाजार वर्तमान में 180 बिलियन डॉलर का है। 2030 तक इसके 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचने और अनुमानित साढे तीन करोड रोजगार सृजित करने की संभावना है।