जनवरी 12, 2026 10:17 अपराह्न

views 190

भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को किया और मजबूत

गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के बीच उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता के बाद भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया है। द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा के परिणामस्वरूप रक्षा, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में 19 समझौता ज्ञापनों और आठ महत्वपूर्ण घोषणाओं का आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज़ ने आगामी यूरोपीय संघ-भारत शिखर सम्मेलन के एक प्रमुख परिणाम के रूप में...

मार्च 4, 2025 9:14 पूर्वाह्न

views 61

जर्मनी के मैनहेम शहर में भीड़ में घुसी कार, दो लोगों की मौत और 25 से अधिक घायल 

    जर्मनी में मैनहेम शहर में कल एक कार के भीड़ में घुस जाने से दो लोगों की मौत और 25 से अधिक लोगों के घायल होने खबर है। जिनमें से 15 लोगों की हालत गंभीर है।     पुलिस अधिकारियों ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और जांच कर रहे हैं कि यह हादसा, दुर्घटना थी या हमला।     इस बीच, पुलिस ने संभावित खतरे की चेतावनी देते हुए लोगों से सिटी सेंटर से दूर रहने की अपील की है।

फ़रवरी 23, 2025 9:51 पूर्वाह्न

views 100

जर्मनी में आम चुनाव जारी

  जर्मनी में आज आम चुनाव हो रहे हैं। चांसलर ओलफ शोल्‍ज की गठबंधन सरकार पिछले वर्ष नवम्‍बर में गिर गई थी। इस वर्ष के चुनाव में अर्थव्‍यवस्‍था और प्रवास का मु्द्दा प्रमुख है। श्री शोल्‍ज ने लोकप्रियता हासिल कर रही धुर दक्षिणपंथी पार्टी ए.एफ.डी. के साथ गठबंधन की सम्भावना से इनकार किया है।

अक्टूबर 23, 2024 5:34 अपराह्न

views 87

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज कल से तीन की भारत यात्रा पर रहेंगे

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज कल से तीन की भारत यात्रा पर रहेंगे। वे सातवीं अंतरसरकारी परामर्श समूह की बैठक में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर शोल्‍ज इस महीने की 25 तारीख को अंतरसरकारी परामर्श समूह की बैठक की सहअध्‍यक्षता करेंगे। अंतरसरकारी परामर्श समूह सरकारी व्‍यवस्‍था है, जिसके तहत दोनों पक्षों के मंत्री अपनी-अपनी जिम्‍मेदारी वाले क्षेत्रों पर विचार विमर्श करते हैं और इसके निष्‍कर्ष की रिपोर्ट प्रधानमंत्री और चांसलर को प्रस्‍तुत करते हैं।       प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर शोल्‍ज सुरक्ष...

जून 15, 2024 7:33 पूर्वाह्न

views 99

यूरो कप फुटबॉल के उद्घाटन मैच में जर्मनी ने स्कॉटलैंड को 5-1 से हराया

जर्मनी के म्यूनिख में, यूरो कप फुटबॉल के उद्घाटन मैच में कल जर्मनी ने स्कॉटलैंड को 5-1 से हरा दिया। यह यूरोपीय चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में, अब तक की सबसे बड़ी जीत है।     प्रतियोगिता में आज ग्रुप-ए में हंगरी का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा और ग्रुप-बी में स्पेन का मैच क्रोएशिया से होगा। यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं।