जनवरी 11, 2026 7:30 अपराह्न

views 179

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज कल से दो दिन की भारत यात्रा पर रहेंगे

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज कल से दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अहमदाबाद में उनकी अगवानी करेंगे। दोनों नेता भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल और गतिशीलता के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया जाएगा। वार्ता में रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान, हरित और सतत विकास क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ा...