फ़रवरी 23, 2025 1:45 अपराह्न

views 41

सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी फ्रांस की चार दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए

    सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी फ्रांस की चार दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इसका लक्ष्‍य भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करना है।      सेनाध्‍यक्ष कल पेरिस में लेस इनवेलिडेज़ में फ्रांस के वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। वे गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे और फ्रांस के सेनाध्‍यक्ष जनरल पियरे के साथ बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सेनाध्‍यक्षों की बैठक का लक्ष्‍य भारत और फ्रांस के बीच सैन्‍य सहयोग बढ़ाना है। जनरल द्विवेदी पेरिस में प्रतिष्ठित...

जुलाई 16, 2024 12:50 अपराह्न

views 52

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकरोधी अभियान में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की

  सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उन जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने डोडा में आतंक रोधी अभियान के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

जुलाई 1, 2024 1:33 अपराह्न

views 45

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बात करते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना का नेतृत्व करने का अवसर मिलना उनके लिए बहुत गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण का आह्वान किया और कहा कि सेना आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी पहल, प्रणालियों और उपकरणों को प्रोत्साहित करेगी। जनरल द्विवेदी ने नागरिकों को यह भी आश्वासन दिया कि ...

जून 30, 2024 2:05 अपराह्न

views 46

नई दिल्ली: जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने नए थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया 

    जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज नई दिल्ली में नए थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जनरल द्विवेदी ने 15 दिसंबर, 1984 को थल सेना की इन्फैंट्री- जम्मू और कश्मीर राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया था। उन्होंने रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम. फिल और सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है।