नवम्बर 16, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 68

रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन और इस्राइली पीएम नेतनयाहू ने गजा की स्थिति पर किया विचार-विमर्श

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने कल फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया घटनाक्रम विशेष रूप से गजा की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सीरिया में घटनाओं को लेकर भी बातचीत हुई। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों नेताओं ने गज़ा पट्टी में संघर्ष विराम समझौते को लागू करने और नज़र बंद लोगों की रिहाई पर भी विचार-विमर्श किया। संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी मिशन के इर्द-गिर्द बढ़ी कूटनीतिक गतिविधियों के बाद दोनों नेताओं की फोन पर ब...

नवम्बर 15, 2025 8:45 पूर्वाह्न

views 38

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री 3000 फलिस्तीनी पुलिस अधिकारियों को गाज़ा में तैनात करने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री अगले सप्ताह तीन हज़ार फलिस्तीनी पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के बाद उन्हें गाज़ा में तैनात करने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। 20 नवम्बर को मंत्रियों की बैठक से पहले यूरोपीय संघ की राजनयिक शाखा द्वारा तैयार दस्तावेज़ में अधिकारियों ने अमरीका द्वारा प्रस्तावित गाज़ा के लिए 20-सूत्री योजना के कार्यान्वयन में योगदान की रूपरेखा प्रस्तुत की है। इस्राइल और फ़लिस्तीनी लड़ाका गुट- हमास ने पिछले महीने इस योजना के पहले चरण पर सहमति व्यक्त की थी, लेकिन समझौते के अगले चरणों ...

सितम्बर 19, 2025 7:59 पूर्वाह्न

views 24

अमरीका ने गाजा में स्‍थायी संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्‍ताव पर फिर किया वीटो का इस्‍तेमाल

अमरीका ने गाजा में तत्‍काल और स्‍थायी संघर्ष विराम तथा बंधकों की रिहाई के संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्‍ताव पर फिर वीटो का इस्‍तेमाल किया है। सुरक्षा परिषद के अन्‍य सभी 14 सदस्‍यों ने इस्राइल से फलीस्‍तीनियों के लिए मानवीय सहायता पहुंचाने पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया और गाजा की स्थिति को अत्‍यंत गम्‍भीर बताया।   इस्राइल और हमास के बीच लगभग दो वर्ष पहले संघर्ष शुरू होने के बाद से यह अमरीका का छठा वीटो है। इससे विश्‍व मंच पर अमरीका और इस्राइल अलग-थलग पड़ गए हैं। 7 अक्‍तू...

अगस्त 16, 2025 1:33 अपराह्न

views 33

संयुक्त राष्ट्र: गाजा में सहायता प्राप्त करने के दौरान लगभग 1,760 फलिस्तीनी मारे गए

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि मई के अंत से गाजा में सहायता प्राप्त करने के दौरान लगभग एक हजार सात सौ साठ फलिस्तीनी मारे गए हैं। मृतकों की यह संख्‍या पहले से कई सौ अधिक है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार गाजा मानवतावादी फाउंडेशन स्थलों के आसपास 994 लोग मारे गए और सहायता सामग्री ले जाने वाले काफिलों के मार्गों पर 766 और लोग मारे गए।  

मार्च 6, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 91

अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हमास को दी कड़ी चेतावनी, कहा- गज़ा में सभी बंधकों को तत्‍काल रिहा करना चाहिए

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हमास को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे गज़ा में सभी बंधकों को तत्‍काल रिहा करना चाहिए और मारे गए लोगों के शव लौटाने चाहिए। श्री ट्रंप की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब अमरीका ने इस बात की पुष्टि की है कि वह हमास के साथ सीधी बातचीत कर रहा है। यह बातचीत अमरीकी नीति में स्‍पष्‍ट बदलाव को दर्शाती है। श्री ट्रंप ने हमास का खात्‍मा करने के लिए इस्राइल को सभी संभव सहायता देने का वायदा किया और कहा कि अगर हमास बंधकों को रिहा नहीं करता है तो उसका एक भी सदस्‍य सु...

मार्च 5, 2025 8:59 पूर्वाह्न

views 13

अरब देशों ने गजा के लिए 53 बिलियन डॉलर की पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी दी

    अरब देशों ने गजा के लिए 53 बिलियन डॉलर की पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी दे दी है जिसका उद्देश्य फिलिस्तीनियों को विस्थापित होने से बचाना है। इस योजना को कल मिस्र की राजधानी काहिरा में आपातकालीन अरब शिखर सम्मेलन के समापन पर अरब नेताओं के पूर्ण समर्थन के साथ स्वीकार किया गया। मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती ने बताया कि इस योजना में गजा पट्टी में एक बंदरगाह और एक हवाई अड्डे की स्थापना और गजा में विनाश से बचे स्‍थानों का पुर्ननिर्माण शामिल है।     अरब नेताओं ने आगाह किया कि फिलिस्तीनी लोगों क...

फ़रवरी 20, 2025 10:01 पूर्वाह्न

views 38

इस्राइल को आज गाजा से ले जाए जाने वाले चार मृतक बंधकों की सूची मिली

    इस्राइल को उन चार मृतक बंधकों की सूची मिल गई है जिन्हें आज गजा से ले जाया जाएगा। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कल एक बयान में यह जानकारी दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में कार्यालय ने कहा कि उसने आईडीएफ के प्रतिनिधियों के माध्यम से बंधकों के परिवारों को जानकारी दे दी है।      प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन देश के लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन है क्योंकि इस्राइल चार मृतक बंधकों को घर लाने की तैयारी कर रहा है।     इससे पहले इस महीने...

फ़रवरी 19, 2025 11:46 पूर्वाह्न

views 58

हमास ने गाजा युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण के दौरान एक बार में ही सभी इज़रायली बंदियों और फ़िलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा

    हमास ने गाजा युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण के दौरान एक बार में ही सभी इज़रायली बंदियों और फ़िलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा है। हमास ने यह भी पुष्टि की है कि वह शनिवार को उन छह बंधकों को रिहा कर देगा, जिन्हें पहले चरण में मुक्त किया जाना था और अन्य चार के शव कल लौटा दिए जाएंगे।    उधर, इज़राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा है कि युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण की बातचीत इस सप्ताह होगी।

जनवरी 25, 2025 7:15 अपराह्न

views 27

हमास ने गज़ा में गिरफ्तार चार महिला इस्रायली सैनिकों को किया रिहा

हमास ने संघर्ष विराम समझौते के एक हिस्‍से के रूप में गज़ा में गिरफ्तार चार महिला इस्रायली सैनिकों को रिहा कर उन्‍हें गज़ा शहर के फ्लस्‍तीनी स्‍क्वायर में रेड क्रॉस अधिकारियों को सौंप दिया है। यह सभी महिला सैनिक सकुशल हैं। संघर्ष विराम के अंतर्गत इस्रायल और गज़ा के बीच बंदियों की ये दूसरी खेप है। इस समझौते से गज़ा में स्‍थायी संघर्ष विराम की उम्‍मीद बढी है। समझौते के अंतर्गत दोनों पक्षों के बीच छह सप्‍ताह के दौरान 33 इस्रायली बंदियों को रिहा करना है जबकि इसके बदले सैकडों फ्लीस्‍तीनी बंदियों को रि...

जनवरी 19, 2025 5:07 अपराह्न

views 31

गजा में संघर्षविराम स्‍थानीय समय के अनुसार 11 बजकर 15 मिनट से प्रभावी हुआ

इजराइल और फलीस्‍तीनी आतंकवादी संगठन हमास के बीच आज गजा में संघर्षविराम स्‍थानीय समय के अनुसार 11 बजकर 15 मिनट से प्रभावी हुआ। यह अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ है। मध्‍यस्‍थकार कतर ने संघर्षविराम आरंभ होने की पुष्टि की है और शुरूआत के लिए विदेशी नागरिकता रखने वाले तीन लोगों को रिहा किया गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि उन्‍हे बंदी बनाए गए लोगों की सूची मिली है जिन्‍हें समझौते के अनुसार रिहा किया जाना है। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा अधिकारी उन...