सितम्बर 7, 2024 7:30 अपराह्न

views 28

महाराष्ट्र में ढोल-ताशा की धुन और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच आज गणेशोत्सव शुरू

        महाराष्ट्र में ढोल-ताशा की धुन और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच आज गणेशोत्सव शुरू हो गया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा का अपने घरों में स्वागत किया।  हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस अनोखे उत्सव ने कई विदेशी पर्यटकों को भी मुंबई और पुणे की ओर आकर्षित किया है।