नवम्बर 3, 2025 8:43 अपराह्न

views 39

भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के लिए चौथे दौर की वार्ता आज ऑकलैंड में शुरू हुई

भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते-एफटीए के लिए चौथे दौर की वार्ता आज न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में शुरू हुई। यह समझौता वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार सहित प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित हैं। मंत्रालय ने कहा है कि दोनों पक्ष लंबित मुद्दों पर सहमति बनाने और एफटीए को शीघ्रता से लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं।     इस वर्ष मार्च में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा न्यूज़ीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के बीच हुई बैठक के दौरान एफटीए की शुरुआत की गई थी।    

सितम्बर 26, 2025 12:40 अपराह्न

views 37

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र संपन्न करने के लिए इटली का समर्थन

इटली के उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र संपन्न करने के लिए इटली के समर्थन की पुष्टि की है।   विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक के बाद, श्री तजानी ने कहा कि इटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने भूमध्य सागर, मध्य पूर्व, यूक्रेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रमों पर चर्चा की है।