अप्रैल 20, 2026 9:25 अपराह्न

views 214

प्रधानमंत्री मोदी: भारत और दक्षिण कोरिया का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण कोरिया ने आज खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों, लघु और मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में सहयोग और औद्योगिक सहयोग समिति की स्थापना के लिए  समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते और भारत-कोरिया डिजिटल सेतु के ढांचे को उन्नत बनाने संबंधी वार्ता फिर से शुरू करने पर संयुक्त घोषणापत्र का भी आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच आज नई दिल्ली में बातचीत के बाद ये समझौते किए गए। प्रेस वक्‍तव्‍य ...