सितम्बर 13, 2025 8:02 पूर्वाह्न
1.1K
नेपाल के राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा भंग की, 21 मार्च 2026 को होंगे नए संसदीय चुनाव
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नवनियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफ़ारिश पर संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया है और अगले साल 21 मार्च को नए संसदीय चुनावों की घोषणा की है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने कल रात अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी के साथ सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह युवा प्रदर्शनकारियों के घातक और हिंसक प्रदर्शनों के बाद हुआ है। विरोध प्रदर्शन प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉ...