अप्रैल 10, 2026 8:13 अपराह्न
30
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सकारात्मक चर्चा की
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सकारात्मक चर्चा की है। वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि श्री मिसरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने हिंद महासागर सामरिक उद्यम और पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं सहित रणनीतिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। विदेश सचिव अमरीका के तीन दिन के दौरे पर हैं। इस दौरे से भारत-अमरीका द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्र...