अप्रैल 2, 2026 7:02 अपराह्न
42
भारत और ताजिकिस्तान ने विदेश कार्यालय परामर्श के 5वें दौर का किया आयोजन
भारत और ताजिकिस्तान ने कल ताजिकिस्तान के दुशांबे में विदेश कार्यालय परामर्श के पांचवें दौर का आयोजन किया। परामर्श की सह-अध्यक्षता विदेश सचिव (पश्चिम) राजदूत सिबी जॉर्ज और ताजिकिस्तान के उप विदेश मंत्री इदिबेक कलंदर ने की। इस दौरान दोनों पक्षों ने राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, शिक्षा और कांसुलर मामलों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की व्यापक समीक्षा की। दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय ढांचों के भीतर सहयोग पर भी चर्चा की और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व...