अक्टूबर 28, 2024 5:42 अपराह्न
12
केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में भारतीय खाद्य निगम की शिकायत निपटान प्रणाली के मोबाइल ऐप का शुभारम्भ किया
उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में भारतीय खाद्य निगम की शिकायत निपटान प्रणाली के मोबाइल ऐप का शुभारम्भ किया। यह मोबाइल ऐप चावल मिल मालिकों की शिकायतों के निपटारे में मदद करेगा। यह केन्द्र द्वारा पारदर्शिता, जवाबदेही और हितधारकों की संतुष्टि के लिए अपनाये गये उपायों में से एक है। सरकार कुशल प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर लगातार विशेष ध्यान दे रही है।