नवम्बर 26, 2025 6:22 अपराह्न नवम्बर 26, 2025 6:22 अपराह्न

views 79

इंडोनेशिया: सुमात्रा द्वीप में मूसलाधार वर्षा के कारण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में मूसलाधार वर्षा के कारण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई और छह अन्‍य लापता हैं। उत्तरी सुमात्रा के छह क्षेत्रों में नदियों के उफान पर होने और पहाड़ी गाँवों में कीचड़, चट्टानें और पेड़ बहने के बाद बचाव दल दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सिबोल्गा में, बचाव दल ने पाँच शव बरामद किए । तीन घायल लोगों को बचा लिया गया। चार लापता लोगों की तलाश जारी है। मध्य तपनौली में चार लोगों के एक परिवार के मारे जाने और हज़ारों घरो...

नवम्बर 22, 2025 8:45 पूर्वाह्न नवम्बर 22, 2025 8:45 पूर्वाह्न

views 69

वियतनाम में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 40 से ज़्यादा लोगों की मौत

वियतनाम में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई।  बाढ़ से प्रभावित प्रांतों - खान होआ, डाक लाक और जिया लाई से हज़ारों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। उप-प्रधानमंत्री हो क्वोक डुंग ने बाढ़ प्रभावित तीनों प्रांतों से सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को तैनात करने का निर्देश दिया है। बाढ़ से 52 हज़ार से ज़्यादा घर जलमग्न हो गए।  

सितम्बर 19, 2025 1:34 अपराह्न सितम्बर 19, 2025 1:34 अपराह्न

views 50

पंजाब में बांध टूटने और बाढ़ आने का एक बड़ा कारण अवैध खनन: कृष्णपाल गुर्जर

केन्‍द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि पंजाब के कई इलाकों में बांध टूटने और बाढ़ आने का एक बड़ा कारण अवैध खनन है। उन्हें स्थानीय लोगों ने बताया है कि सत्ता के कुछ लोग खनन में शामिल हैं। श्री गुर्जर, बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पंजाब के दौरे पर हैं। उन्‍होंने बाढ़ प्रभावित रूपनगर जिले के कुछ इलाकों का दौरा किया।   उन्‍होंने कहा कि राज्य को पहले ही एक हजार छह सौ करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की गई है। पंजाब सरकार द्वारा पूरी आकलन रिपोर्ट भेजे जाने के बाद...

सितम्बर 5, 2025 1:54 अपराह्न सितम्बर 5, 2025 1:54 अपराह्न

views 51

पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी, लोगों से सुरक्षित स्‍थानों पर जाने की अपील

पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। सबसे ज़्यादा असर सीमावर्ती गुरूदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्‍का और पठानकोट  जिलों पर पड़ा है। सतलज, घाघर, टांगरी और मारकंडा नदियों में उफान को देखते हुए लुधियाना और पटियाला के कई हिस्‍सों में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासनों ने संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों से सुरक्षित स्‍थानों पर जाने की अपील की है।   भाखडा बांध का जलस्‍तर अपनी अधिकतम क्षमता तक पहुंच गया था। इस कारण कल बड़े पैमाने पर पानी छोड़ा गया जिससे स्थिति नियंत्रण में है। रोपड़ के ...

सितम्बर 2, 2025 7:30 अपराह्न सितम्बर 2, 2025 7:30 अपराह्न

views 6

दिल्ली: मंत्री परवेश साहिब सिंह ने सभी ज़िलों के जिला मजिस्ट्रेट के साथ यमुना और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज दिल्ली के सभी ज़िलों के जिला मजिस्ट्रेट के साथ यमुना और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में आपातकालीन इंतज़ामों पर विस्तार से चर्चा की गयी। श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दिल्लीवासियों को सुरक्षित रखना और जलभराव से बचाना दिल्‍ली सरका...

अगस्त 16, 2025 1:59 अपराह्न अगस्त 16, 2025 1:59 अपराह्न

views 2

पाकिस्तान: बाढ़ और भूस्खलन से 321 लोगों की मौत

पिछले 48 घंटों में उत्तरी पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में लगभग 321 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज बताया कि पहाड़ी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 307 मौतें दर्ज की गईं। प्राधिकरण ने बताया कि पीओके क्षेत्र में नौ  और उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में पांच लोगों की मौत हो गई।   मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों से एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया है। ...

नवम्बर 14, 2024 9:12 अपराह्न नवम्बर 14, 2024 9:12 अपराह्न

views 2

भारत ने नाइजीरिया में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भेजी राहत सामग्री

भारत ने नाइजीरिया में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 15 टन राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 60 टन की और राहत सामग्री भेजी जाएगी। सहायता में भोजन, सोने के लिए चटाई, कंबल, जल शोधन सामग्री और अन्य राहत सामग्री शामिल है।

सितम्बर 11, 2024 5:07 अपराह्न सितम्बर 11, 2024 5:07 अपराह्न

views 2

छह सदस्यीय केंद्रीय टीम हाल की बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए बारिश प्रभावित तेलंगाना का दौरा कर रही है

          केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव कर्नल कीर्ति प्रताप सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय केंद्रीय टीम हाल की बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए बारिश प्रभावित तेलंगाना का दौरा कर रही है। टीम ने आज हैदराबाद में राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी और अन्‍य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मुख्‍य सचिव ने केंद्रीय टीम से दिशानिर्देशों को उदार बनाने का आग्रह किया ताकि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर राहत दे सके।     केंद्रीय टीम ने इस अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा के ...

अगस्त 11, 2024 2:33 अपराह्न अगस्त 11, 2024 2:33 अपराह्न

views 2

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी, बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी है। बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। जनजातीय किनौर जिले में बाढ़ से भारी भूस्‍खलन हुआ है जिसके कारण कई किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को क्षति पहुंची है। हालांकि किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।   

अगस्त 6, 2024 8:29 पूर्वाह्न अगस्त 6, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 2

असम: असम में बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद कल शाम अचानक आई बाढ़ से जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर जल भराव की सूचना है। इसके कारण वाहनों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। सड़कों पर पानी भरने के बाद भीषण ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को घर पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्र में स्‍कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर सहित सभी शिक्षा संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं।