अगस्त 29, 2025 9:55 अपराह्न

views 9

भारतीय वायुसेना ने उत्‍तरी पंजाब और जम्‍मू में बाढ़ के राहत अभियानों में तेजी लाई

भारतीय वायुसेना ने उत्‍तरी पंजाब और जम्‍मू में बाढ़ के राहत अभियानों में तेजी लाई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एमआई-17 और चिनूक हेलिकॉप्‍टरों ने डेराबाबा नानक, पठानकोट और अखनूर सेक्‍टर के बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों से सेना और सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों सहित फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए 55 से अधिक उड़ाने भरीं। प्रभावित क्षेत्रों में विशिष्‍ट राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बलों की तीव्र गतिविधि में सुविधा पहुंचाने के लिए परिवहन विमान सी-130 को तैनात किया गया है। इन अभियानों में दो सौ 15 व्‍यक्तियों को ब...