दिसम्बर 20, 2025 8:51 अपराह्न

views 43

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में घने कोहरे से उड़ान और रेल सेवाएं प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में घने कोहरे के कारण कई उड़ानों और रेलगाडि़यों का संचालन प्रभावित हुआ है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण लगभग 138 उड़ानें रद्द कर दी गईं। आज दिल्ली आने वाली कई रेलगाडियों का संचालन भी अवरूद्ध हुआ है। 37 रेलगाडियां दो घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। मौसम विभाग ने कल सुबह कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा और रात में हल्का कोहरा रहने का अनुमान व्‍यक्‍त है।