अप्रैल 9, 2026 8:01 अपराह्न

views 33

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में आज पांच माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक अमित बरदार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक डीवीसीएम रैंक का सदस्य, तीन एसीएम/पीपीसीएम रैंक के सदस्य और एक कैडर सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि डीवीसीएम सदस्य पर तीन लाख रुपये और एसीएम रैंक के सदस्यों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मीडिया से बात करते हुए एसपी ने बताया कि माओवादी पहले दक्षिण बस्तर में सक्रिय थे और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी-पीएलजीए का हिस्सा थे। यह हिडम...