जुलाई 14, 2024 12:14 अपराह्न

views 33

दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में लगी भीषण आग से सात लोगों की मौत

  दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत के जंगलों में लगी भीषण आग से पिछले एक हफ्ते में सात लोगों की मौत हुई है और 196 मकान नष्‍ट हो गये। प्रांतीय सरकार ने बताया कि आग से 751 लोग प्रभावित हुए हैं और मकानों और खेतों को नुकसान पहुंचा है । आग का किंग सेत्सवेयो, इलेम्बे, उथुकेला और ज़ुलुलैंड सहित कई जिलों पर असर पडा है।   मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग के कारण 14 हजार एकड की चरागाह भूमि नष्‍ट हो गई है और 1600 मवेशी मारे गये हैं।