अगस्त 6, 2024 11:45 पूर्वाह्न
20
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने औपचारिक दस्तावेज हस्तांतरण की अध्यक्षता की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने फिजी में सुपर स्पेशलिटी हृदय रोग अस्पताल तथा सुवा में भारतीय उच्चायोग कार्यालय और सांस्कृतिक केंद्र परियोजना के दस्तावेज औपचारिक रूप से सौंपे जाने के आयोजन की अध्यक्षता की। यह दस्तावेज फिजी में भारतीय उच्चायुक्त पी.एस कार्तिकेयन को सौंपे गए।