फ़रवरी 23, 2025 9:37 पूर्वाह्न फ़रवरी 23, 2025 9:37 पूर्वाह्न

views 5

हॉकी प्रो लीग में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने शानदार जीत दर्ज की

  ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हॉकी प्रो लीग में कल भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष टीम ने आयरलैंड को 4-0 से हराया। भारत ने पिछले मैच में भी आयरलैंड को 3-1 से मात दी थी। प्रतियोगिता में कल भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। उधर, महिला वर्ग में भारत ने जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। भारत की ओर से विजयी गोल मैच के 12वें मिनट में दीपिका ने किया। कल भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच नीदरलैंड से होगा। यह मैच शाम सवा 5 बजे शुरू होगा।

फ़रवरी 18, 2025 8:48 पूर्वाह्न फ़रवरी 18, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 8

हॉकी: एफआईएच प्रो लीग में आज भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला जर्मनी से, महिला टीम का सामना स्पेन से होगा

हॉकी एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा, जबकि महिला टीम का मैच आज शाम ओडिशा में भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में स्पेन के साथ होगा।