फ़रवरी 21, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 18

हॉकी प्रो लीग में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा, आयरलैंड से भिड़ेगी भारतीय पुरूष टीम 

    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर में हॉकी प्रो लीग में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा। यह मैच शाम सवा पांच बजे से खेला जाएगा। सलीमा टेटे के नेतृत्‍व में भारतीय टीम फिलहाल चार अंक हासिल कर अंक तालिका में आठवें स्‍थान पर है।     भुवनेश्वर में ही आज शाम साढे सात बजे भारतीय पुरूष टीम का मुकाबला आयरलैंड से होगा। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्‍व में भारतीय टीम चार मैच में छह अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्‍थान पर है।