अक्टूबर 30, 2025 4:22 अपराह्न अक्टूबर 30, 2025 4:22 अपराह्न

views 49

देश में अब तक दस हज़ार एफ.पी.ओ. स्थापित हो चुके हैं: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में अब तक दस हज़ार किसान-उत्पादक संगठन-एफ.पी.ओ. स्थापित हो चुके हैं। इनमें से कुछ एफ.पी.ओ. का कारोबार सौ करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।   आज नई दिल्ली में दो दिन के एफ.पी.ओ. समागम 2025 को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने बताया कि ग्यारह सौ एफ.पी.ओ. करोड़पति बन चुके हैं।   उन्होंने कहा कि इससे 52 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। सरकार इस पहल के माध्यम से दो करोड़ किसानों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। श्री चौहान ने कहा है ...