नवम्बर 17, 2025 7:14 पूर्वाह्न
134
हरियाणा: गृह मंत्री अमित शाह फरीदाबाद में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता
गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के फरीदाबाद में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के मुख्यमंत्री, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपाल तथा चंडीगढ़ के प्रशासक भाग लेंगे। यह परिषद केंद्र और राज्यों के बीच सहयोगात्मक संवाद के लिए मंच प्रदान करती है। उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक में राज्य सरकारों के बीच समन्वय, पानी के बंटवारे से जुडे मुद्दों और विकास कार्यों के बारे में चर्चा होने की संभावना है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 19...