जून 12, 2024 1:20 अपराह्न

views 31

एनटीए ने नीट (यूजी) परीक्षा 2024 के परिणामों के सम्बंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की एक प्रश्नावली जारी की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट (यूजी) परीक्षा 2024 के परिणाम की घोषणा के बाद अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की एक प्रश्नावली जारी की है। इस महीने की 4 तारीख को घोषित किए गए नीट परिणामों में कथित विसंगतियों के मद्देनजर यह प्रश्‍नावली जारी की गई है।   परीक्षार्थियों को समय की हानि के लिए कृपांक देने में शिकायत निवारण समिति की भूमिका पर एजेंसी ने कहा कि एक समिति का गठन किया गया था और समिति ने तथ्यात्मक रिपोर्टों के आधार पर शिकायतों पर विचार किया।   कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा में 718 और 719 ...