जनवरी 20, 2026 5:22 अपराह्न
44
सरकार ने इंडिया पोस्ट के नाम से लोगों को पते अपडेट करने के लिए भेजे जा रहे एसएमएस का खंडन किया
सरकार ने आज इंडिया पोस्ट के नाम से लोगों को अपने पते का विवरण अपडेट करने के लिए भेजे जा रहे एसएमएस का खंडन किया। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्ट चेक इकाई ने इस संदेश को फर्जी बताया है। इकाई ने कहा कि डाक विभाग कभी भी प्राप्तकर्ताओं को सामान पहुंचाने के लिए अपना पता अपडेट करने के लिए ऐसे संदेश नहीं भेजता है। साथ ही, लोगों को ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।