जनवरी 6, 2026 5:20 अपराह्न
44
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने लक्ज़मबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन से मुलाकात की
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज लक्ज़मबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन से मुलाकात की। इस दौरान भारत और लक्ज़मबर्ग के बीच वित्तीय सेवाओं, निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग पर चर्चा हुई। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। विदेश मंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ के मजबूत संबंधों के लिए लक्ज़मबर्ग के प्रधानमंत्री के समर्थन का धन्यवाद दिया।