अप्रैल 11, 2026 2:57 अपराह्न

views 59

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर की मॉरीशस की दो दिन की यात्रा सम्पन्न

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर की मॉरीशस की दो दिन की यात्रा सम्पन्न हो गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस यात्रा के दौरान  स्वास्थ्य, प्रदूषण-मुक्त परिवहन, क्षमता निर्माण, शिक्षा और अवसंरचना सहित प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं।