अक्टूबर 28, 2024 5:54 अपराह्न
16
दीपावली के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए कड़ी निगरानी की आवश्यकता है: ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल
ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने विस्फोटक नियम 2008 के नियम 84 के तहत आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि दीपावली के दौरान आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए कड़ी निगरानी की आवश्यकता है। ज़िला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को दीपावली त्योहार-2024 के दौरान आतिशबाजी-पटाखों की बिक्री के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में उपयुक्त स्थल को अधिसूचित करेंगे। साथ में ध्वनि प्रदूषण एवं वायु गुणवत्ता से संबंधित मानकों को भी सुनि...