फ़रवरी 28, 2026 7:50 अपराह्न

views 42

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत

आंध्र प्रदेश में काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा फैक्‍टरी में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों को काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि भर्ती कराए गए घायलों में से सात लोग 90 से 100 प्रतिशत तक जल गए हैं। कुल मिलाकर 18 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 13 मृतकों की पहचान की गई है। पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपातकालीन दलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री ...