अगस्त 21, 2024 1:25 अपराह्न

views 18

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फ़िन ने आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया 

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फ़िन ने आतंकवाद और उग्रवाद के दुष्‍प्रचार के लिए इंटरनेट के इस्‍तेमाल की चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में यूरोपीय संघ-भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री डेल्फिन ने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने में यूरोपीय संघ के पास लम्‍बा और पर्याप्‍त अनुभव है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन नेटवर्क मानवीय पहलुओं के अच्छे और खराब दोनों पक्षों को प्रतिबिंबित कर सकता है। भारत के पूर्व विदेश सचिव और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के...