सितम्बर 9, 2025 7:42 अपराह्न
12
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित जनजातीय लोगों के समूह ने भेंट की
विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले विविध पृष्ठभूमि के प्रतिष्ठित जनजातीय लोगों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय नेताओं के साथ आयोजित संवादों की श्रृंखला की यह अंतिम बैठक थी। बैठक में राष्ट्रपति ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समाज और देश के भविष्य को आकार देने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास है। यह पहल एक समावेशी और समतामूलक भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हमारा प्...