नवम्बर 23, 2025 12:33 अपराह्न नवम्बर 23, 2025 12:33 अपराह्न
32
वियतनाम: बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 90, वहीं अभी भी 12 लोग लापता
वियतनाम के मध्य इलाके में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 90 हो गई है। 12 लोग अभी भी लापता हैं। मूसलाधार बारिश और बाढ़ से इलाके में 1,154 मकान जलमग्न हो गए हैं। वहीं 80 हजार 800 हेक्टेयर से अधिक फसलें खराब हो गई हैं। इस आपदा में अब तक लगभग 35 करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर के आर्थिक नुकसान का अनुमान है। वियतनाम सरकार ने मध्य वियतनाम के चार शहरों और प्रांतों को बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में मदद के लिए लगभग एक करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर के आपातकालीन राहत कोष को मंज़ूरी दी है। वियतनाम...