मई 7, 2024 3:58 अपराह्न

views 29

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की संतावन लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब की तेरह-तेरह, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर इस चरण में मतदान होगा। इस महीने की 14 तारीख तक नामांकन दाखिल किए जा सकते है। पहली जून को वोट डाले जांएगें।