सितम्बर 18, 2024 8:40 अपराह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 24 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 24 सीटों के लिए मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव वर्ष 2014 में हुआ था। 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं।   अगले दो चरणों में 26 विधानसभा क्षेत्रों में 25 सितंबर और शेष 40 सीटों के लिए पहली अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।