अप्रैल 8, 2026 10:03 अपराह्न
165
नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े विद्युत शो “इलेक्रमा 2027” के 17वें संस्करण का औपचारिक शुभारंभ
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने आज नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े विद्युत शो, इलेक्रमा 2027 के 17वें संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता संघ द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि भारत में हाइड्रो पंप स्टोरेज क्षमता के क्षेत्र में अग्रणी बनने की पूरी क्षमता है और वह आसानी से अमेरिका और जापान को पीछे छोड़ सकता है।