फ़रवरी 21, 2025 1:16 अपराह्न

views 39

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के वाहन को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    मुंबई अपराध शाखा ने आज सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से अभय गजानन शिंगणे और मंगेश वायल को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के वाहन को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है। गोरेगांव और जे.जे. मार्ग पुलिस स्टेशनों, मुख्यमंत्री कार्यालय और मंत्रालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर यह धमकी कल भेजी गई थी।       अपराध शाखा की जांच के बाद संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी हुई है। दोनों आरोपियों ने धमकी भरा ईमेल भेजने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच जारी है।

अगस्त 19, 2024 2:49 अपराह्न

views 26

गोविंदाओं के खेल की परम्‍परा सौ वर्ष पुरानी – एकनाथ शिंदे

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि गोविंदाओं के खेल की परम्‍परा सौ वर्ष से चली आ रही है। विश्‍व इस खेल से प्रो-गोविंदा लीग के जरिए परिचित हुआ है। श्री शिंदे ने कल वर्ली में प्रो-गोविंदा लीग पुरस्‍कार वितरण समारोह में यह बात कही। उन्‍होंने गोविंदा उत्‍सव को बचाए रखने के लिए लोगों से इसमें भाग लेने का आग्रह किया। श्री शिंदे ने कहा कि यह खेल आजादी के पहले से खेला जा रहा है। इस खेल को साहसिक खेलों की श्रेणी में शामिल किया गया है। सरकार ने इस वर्ष 75 हजार बीमित गोविंदाओं के लिए बीमा...

जुलाई 8, 2024 5:23 अपराह्न

views 24

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का किया आग्रह

मुंबई और उसके उपनगरों में तेज वर्षा लगातार जारी है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है। स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री शिंदे ने कहा कि सभी आपातकालीन एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालांकि सड़क और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया है, लेकिन शहर के निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सभी जलभराव वाले स्थानों पर बीएमसी के अधिकारी मौजूद हैं। मुंबई ...

जून 25, 2024 11:35 पूर्वाह्न

views 55

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भंडारा जिले में 547 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के भंडारा जिले में कल 547 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। इन परियोजनाओं में जल पर्यटन केंद्र का पहला चरण, भूमिगत निकासी योजना और अमृत योजना के अंतर्गत भंडारा तथा पवनी में झीलों का सौन्दर्यकरण शामिल है। इस मौके पर श्री शिंदे ने कहा कि जल पर्यटन परियोजना के लिए 102 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।