जून 17, 2024 12:33 अपराह्न

views 31

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा का त्योहार

कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा आज देश के विभिन्न हिस्सों में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने आज सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।   दिल्ली की जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में भी लोगों ने एकत्रित होकर ईद मनाई। इस अवसर पर इमामों ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाने तथा भाईचारे की भावना से त्योहार मनाने की अपील की। ईद-उल-अजहा का त्‍योहार हजरत इब्राहिम द्वारा ईश्वर की आज्ञा का पालन करते हुए अपने इकलौते बेटे की बलि देने की इच्छा की...

जून 17, 2024 11:30 पूर्वाह्न

views 46

बांग्लादेश में पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा का त्योहार

बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ईद मनाने के लिए लोग सुबह से ही मस्जिदों में एकत्रित होने लगे हैं।   बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन, मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन, ढाका साउथ सिटी कॉरपोरेशन के महापौर फजले नूर तपोश, कैबिनेट मंत्री और कई अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने आज सुबह राष्ट्रीय ईदगाह मैदान में आयोजित प्रार्थना में भाग लिया।     इस अवसर पर राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि यह बलिदान सभी में आत्म-बलिदान की भावना पैदा करता है और रिश्त...

जून 17, 2024 10:46 पूर्वाह्न

views 33

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद के पवित्र मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का यह अवसर समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करेगा। साथ ही उन्होंने सभी के सुखी और स्वस्थ रहने की कामना की। Greetings on Eid-ul-Adha! May this special occasion further cement the bonds of harmony and togetherness in our society. May everyone be happy and healthy. — Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2024