सितम्बर 19, 2024 8:37 अपराह्न
20
दामोदर घाटी निगम तेज बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी छोड़ने के संबंध में निर्णय स्वयं नहीं लेता है- विद्युत मंत्रालय
विद्युत मंत्रालय ने कहा है कि दामोदर घाटी निगम - डीवीसी तेज बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी छोड़ने के संबंध में निर्णय स्वयं नहीं लेता है। मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में सभी निर्णय दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति की सलाह के अनुसार हैं, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार, झारखंड सरकार, केंद्रीय जल आयोग के सदस्य सचिव और डीवीसी के प्रतिनिधि शामिल हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दामोदर घाटी निगम को राज्य में हालिया बाढ़ के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया था। मंत्रालय...