दिसम्बर 3, 2025 7:31 अपराह्न

views 65

दिल्‍ली पुलिस: मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस ने आज मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 40 पे‍टी अवैध शराब और तस्‍करी में इस्‍तेमाल होने वाली एक टी वी एस जुपिटर स्‍कूटी भी जब्‍त की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।    

दिसम्बर 2, 2025 8:46 अपराह्न

views 50

दिल्‍ली पुलिस: मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया

दिल्‍ली पुलिस ने राजधानी में मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले एक आरोपी को बिहार के सुपौल जिले से गिरफ्तार किया है।   पुलिस ने आरोपी के पास से 34 किलोग्राम से अधिक का मादक पदार्थ जब्‍त किया हैं।   पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्‍करी और वितरण नेटवर्क की आगे जांच की जा रही है।