जुलाई 8, 2024 12:04 अपराह्न

views 43

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भुवनेश्‍वर में ऐतिहासिक उदयगिरि गुफा देखने जाएंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भुवनेश्‍वर में ऐतिहासिक उदयगिरि गुफा देखने जाएंगी। राष्‍ट्रपति चार दिन के ओडिशा दौरे पर हैं। उदयगिरि की गुफाएं ब्राह्मी लिपि में अंकित हाथीगुम्‍फा अभिलेख के लिए प्रसिद्ध है। यह अभिलेख जैन णमोकार मंत्र से आरंभ होता है और इसमें कलिंग सम्राट खारवेला के सैन्‍य अभियानों का उल्‍लेख है। कलिंग ओडिशा का ही प्राचीन नाम है। राष्‍ट्रपति मुर्मु बिभूति‍ कानूनगो कला और शिल्‍प महाविद्यालय तथा उत्‍कल संस्‍कृ‍ति विश्‍वविद्यालय के विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी। वे भुवनेश्‍वर के निकट ...

जून 27, 2024 2:14 अपराह्न

views 20

विपक्ष ने संसद की संयुक्‍त बैठक को किये गए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबो‍धन की आलोचना की

विपक्ष ने आज संसद की संयुक्त बैठक को किये गए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबो‍धन की आलोचना की। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर ने कहा कि इस संबोधन में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी सहित वास्तविक मुद्दों की अनदेखी करके सिर्फ सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया गया है। कांग्रेस के अन्य नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस संबोधन में कुछ नया नहीं था। इस संबोधन में नीट की कथित अनियमितताओं का कोई उल्लेख नहीं था। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विश्व की पांचवी...

जून 27, 2024 2:10 अपराह्न

views 19

लोकसभा और राज्यसभा में प्रस्तुत की गई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबो‍धन की प्रति

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को किये गए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन की एक प्रति आज लोकसभा में प्रस्तुत की गई। राष्‍ट्रपति के संबोधन के बाद दोपहर में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर इस प्रति को सदन में प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष ओम बिरला ने भी घोषणा की कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को निचले सदन में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी गई है। बाद में सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।      राज्यसभा में भी राष्‍ट्रपति के संबोधन की एक प्रति प्रस्तुत की गई। प्रधानमंत्री न...

जून 27, 2024 2:00 अपराह्न

views 21

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि सरकार पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए देश भर में ठोस कदम उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा-संबंधित निकायों, उनके कामकाज और परीक्षा प्रक्रिया के सभी पहलुओं में बड़े सुधारों की दिशा में काम कर रही है। राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संसद ने परीक्षाओं में अनुचित साधनों के खिलाफ भी सख...

जून 24, 2024 12:12 अपराह्न

views 16

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

जून 20, 2024 11:23 पूर्वाह्न

views 28

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी

  उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उपराष्‍ट्रपति ने जनसेवा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। श्री धनखड़ ने राष्ट्रपति की लम्बे, खुशहाल और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की।  

जून 20, 2024 11:19 पूर्वाह्न

views 28

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू की राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों और वंचित वर्ग के लोगों के प्रति उनकी सेवा भावना एक सशक्त मार्गदर्शक है। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा करोड़ों लोगों के लिए आशा का संबल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए देश सद...

जून 20, 2024 8:30 पूर्वाह्न

views 21

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर आज विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण करेगा आकाशवाणी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर आकाशवाणी राष्ट्रपति के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण करेगा।   इसका प्रसारण आकाशवाणी के गोल्ड और सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर किया जाएगा। यह भेंटवार्ता आकाशवाणी के यूट्यूब चैनल और अन्य मीडिया चैनलों पर सुनी जा सकती है।